हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए कुल 147 मामले मौके पर 12 का हुआ निस्तारण शेष सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को सौपा गया और शीघ्र ही निस्तारण का दिया निर्देश।
शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 114, पुलिस विभाग से 13, विकास से 09, अंय से 11 मामले आये। जिसमें मौके पर राजस्व के 12 मामलो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को सौपा गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय ने कहा कि मामलो का मौके पर पहुच गुणदोष के आधार पर निस्तारण करे। समस्याओ के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह,सहित अन्य विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…