हाटा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा पीयूष कान्त राय क्षेत्राधिकारी कसया के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के बिरुद् अभियान के क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने चोरी के वाइक के साथ एक को किया गिरफ्तार।
स्थानीय कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 144/2022 धारा 379/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित चोरी के मोटरसाईकिल को लेकर अभियुक्त विकास कुशवाहा पुत्र बांकेलाल उम्र २१वर्ष, निवासी सहबाजपुर थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर ,जोल्हिनीया चौराहे पर मौजूद था जो कही जाने के फिराक में था।इसकी सूचना मुखबिर द्वारा प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह को मिला। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह अपने हमराह उनि राजेंद्र सिंह यादव,का०मदनलाल,अंकर सिंह के साथ मौके पर पहुचे जहां वो चोरी के गाडी के साथ मौजूद मिला।
पुलिस ने चोरी की गाडी सहित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया जहां से उपरोक्त अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…