हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत एन एच 28 पर नगर के सोनबरसा के सामने बस की ठोकर से एक व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव गौनर निवासी अरबिंद पुत्र लालमन उम्र 25 वर्ष जो सोनबरसा के सामने एच एच 28 के उत्तरी लेन को पैदल ही पार कर रहा था कि गोरखपुर से कसया की तरफ जा रही बस ने उक्त व्यक्ति को ठोकर मार दिया जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों द्वारा एन एच 28 के एम्बुलेंस से सीएचसी हाटा भेजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…