हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय कोतवाली परिसर में नवागत प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर समाज के प्रबुद्ध गणमान्य लोगो के साथ पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न सम्पन्न हुआ।
बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह व गणमान्य लोगों के बीच परिचय के बाद लोगो ने अपने कुछ समस्याओ को अवगत कराया जिसे प्रभारी निरीक्षक ने समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना और अपराध और अपराधियों के बिरुद्व त्वरित कार्यवाही करना प्रथम प्राथमिकता है।अराजकता किसी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।समाज को अपराध मुक्त भय मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबंद्व है।आम जन कही कोई घटना या किसी प्रकार का संदिग्ध प्रवृत्ति या जिससे समाज में अराजकता फैलने या अपराध की सम्भावना हो उसके बारे में सूचना देकर पुलिस की मदद के साथ जागरूक नागरिक के दायित्व का पालन करना चाहिए।इस दौरान मनीष कुमार रुंगटा,सुशील त्रिपाठी,रामानंद सिंह,डा बब्लू खां,राशिद खान आदि मौजूद रहे।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…