हाटा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी कसया पीयुषकांत राय के कुशल मार्ग निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान अपह्त के बरामदगी अभियान के क्रम में कोतवाली क्षेत्र के गांव भिस्वाघोरटप थाना हाटा कुशीनगर से 17 वर्षीय धनवंत चौहान पुत्र बिजय चौहान घर से शनिवार को सुबह से घर गायब हो गया। धनवंत की मां इंद्रावती देवी ने इस घटना की सूचना थाने में दी।
पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिला की एक लडका चौरीचौरा थाने के तरकुलहा देवी मां स्थान के पास स्थित एक होटल के पास घुम रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया मय टीम मौके पर पहुंच बालक का नाम पता पुछ उसे वापस लाकर उसके मां को सौप दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक गौरव वर्मा,हेका अभय नरायन यादव, राजनरायन यादव आदि मौजूद रहे। पुत्र प्राप्ति के बाद मां इंद्रावती देवी ने अश्रुभरे नेत्रो से पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…