हाटा/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के मोतीचक के ग्राम पिपरैचा निवासी एवम् द्वारकाधीश संस्कृत एकेडमी द्वारका के पूर्व निदेशक, प्रो जयप्रकाश नारायण द्विवेदी को संस्कृत के दीर्घ काल तक सेवा के लिए विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा विशिष्ट सम्मान हर साल संस्कृत के ऐसे विद्वान को प्रदान किया जाता है जिन्होंने संस्कृत भाषा के क्षेत्र में दीर्घ काल तक सेवा दी हो।प्रो द्विवेदी को यह सम्मान सन् 2020के लिए दिया गया है जो कोरोना के कारण विलम्ब से दिया जा सका।सम्मान के लिए आयोजन लखनऊ में ही किया जाता है लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के कारण संभव नहीं हो सका।संस्थान के द्वारा ताम्र पत्र अंग वस्त्र और एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि का चेक उनके द्वारका स्थित आवास पर डाक से भेजा गया।उनको सम्मान मिलने पर श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक अग्निवेश मणि मंत्री गंगेश्वर पाण्डेय, प्राचार्य डा राजेश कुमार चतुर्वेदी, पूर्व प्राचार्य डा रामसुबास पाण्डेय, मोहन पाण्डेय,, कवि शैलेन्द्र पाण्डेय असीम,ख्यातिप्राप्त भोजपुरी कवि चन्देश्वर शर्मा परवाना, शिक्षक संजय कुमार पाण्डेय, साहित्यकार रामजी कुशवाहा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…