हाटा/कुशीनगर। बरनवाल समाज के संस्थापक महाराजा अहिबरन ने इस समाज की स्थापना करते समय यह विचार रखा था कि यह समाज तभी मजबूत बन पायेगा जब यह एक जुट होगा। जब बिखराव होगा तब इस समाज के पितामह के एकजुटता का उद्देश्य अधूरा रह जायेगा। उनके उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें एकजुट होना होगा तभी बरनवाल समाज मजबूत बन पायेगा।
उक्त बातें रविवार को महाराजा अहिबरन की जयन्ती के अवसर पर बरनवाल सेवा समिति पटनी दीनदयाल उपाध्याय नगर द्वार नगर के वृन्दावन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जन कल्याण परिषद गोरखपुर अजीत वर्नवाल ने कही। उन्होंने कहा कि महाराजा अहिबरन ने इस समाज की नींव रखते समय यह निर्देश दिया था कि यह समाज व्यवसाय में आगे बढ़ेगा और उसके पास धन की कमी नहीं होगी। इस समाज को यह चाहिए कि बीच का कोई गरीब है तो उसकी खुले दिल से सहायता करे जिससे कि वह भी खुशहाल जीवन जी सके। बरनवाल सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द कुमार वरनवाल ने कहा कि यह गैर राजनीतिक संगठन है। इसका उद्देश्य बरनवाल समाज को एकजुट करना है। इस समाज का कोई व्यक्ति यदि पिछड़ा हुआ है तो उसे आपसी सहयोग से ऊपर उठाना है। इस समाज के अन्दर यदि कहीं से कोई खाई बन रही है तो उसे मिल बैठ कर समाप्त करना है। कार्यक्रम के आयोजक प्रवीण कुमार वर्नवाल ने कहा कि यह समाज तभी मजबूत बन पायेगा जब आपस में मिल बैठ कर कोई निर्णय लेंगे। जब हम एकजुट रहेंगे तभी हम अपने हितों की रक्षा कर पायेंगे। यदि हम इसमें सफल हुए तभी हम अपने पितामह महाराजा अहिबरन के सपनों को साकार कर पायेंगे। कार्यक्रम को बरनवाल सेवा समिति के जिलाध्यक्ष संजय बरनवाल, अध्यक्ष बरनवाल सेवा समिति पटनी वाल्मिकी बरनवाल, समिति के कोषाध्यक्ष दीपक बरनवाल ने भी संबोधित किया। आगन्तुकों के प्रति आभार समिति के संरक्षक मोहन बरनवाल ने व्यक्त किया जबकि संचालन दुर्गेश वर्नवाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अहिबरन की शोभायात्रा व पूजन से हुआ।
इस दौरान विनय वरनवाल,संतोष बरनवाल,राहुल बरनवाल,चंदन बरनवाल,सवारथ बरनवाल,गोपाल बरनवाल,दुर्गा चरण बरनवाल सहित नगर के विभिन्न वार्डों के बरनवाल समाज के लोग उपस्थित रहे। वहीं नगर के हरिओम मैरेज हाल में आयोजित महाराजा अहिबरन के जयन्ती समारोह को सबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि बरनवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की नींव है। इस समाज में भी गरीब हैं हमें उनकी तरफ देखने की जरुरत है जिससे कि वे भी स्वावलम्बी बन सकें। यदि हम ऐसा करेंगे तो इस समाज में एकजुटता कायम होगी और हम काफी मजबूत होंगे। जब हमारी मजबूती रहेगी तभी हम अपने हितों की रक्षा कर पायेंगे।
इस दौरान पूर्व सेल्स टैक्स कमिश्नर वी़पी़ वरनवाल,शशिभूषण बरनवाल,अवशेश बरनवाल,शक्ति शमन्त बरनवाल,प्रेमचन्द बरनवाल,धर्मेन्द्र बरनवाल,रामनरेश बरनवाल,सिद्ध कुमार बरनवाल,दिलीप बरनवाल,संदीप बरनवाल,राजन बरनवाल,अंशू बरनवाल,प्रतीक बरनवाल,प्रिंस बरनवाल,कृष्णबिहारी बरनवाल,प्रभात बरनवाल,बिहारी बरनवाल आदि उपस्थित रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…