हाटा/कुशीनगर। प्लान इंडिया मैनेजमेंट टीबी ड्रग स्टोर बनारस से आये स्टेट सप्लाई चेन कॉर्डिनेटर आलोक शुक्ला द्वारा मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के परिसर में स्थित टीयू के ड्रग स्टोर तथा प्रयोशाला में ट्रूनाट साइट का गहन निरीक्षण किया।
स्टेट सप्लाई चेन कॉर्डिनेटर द्वारा सर्वप्रथम प्रयोशाला में पहुँचकर त्रुनाट साइट का देखा गया तथा एलटी व एसटीएलएस से त्रुनाट मशीन से सम्बंधित पूछताछ किये तथा कॉर्टेज सम्बंधी स्टाक रजिस्टर का निरीक्षण किया। उनके द्वारा रजिस्टर के स्टॉक बैलेंस का भौतिक रूप से मिलान कराया गया तो शतप्रतिशत सही पाया। जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये टीम वर्क के कार्य की सराहना की। ततपश्चात वे टीबी यूनिट कक्ष में पहुँचकर टीबी ड्रग स्टाक का भी निरीक्षण किये तथा वहाँ भी भौतिक सत्यापन किया जिसमें सब ठीक मिला। उन्होंने टीबी पर्ववेक्षको को दवा व कॉर्टेज सम्बंधी कुछ आवश्यक जानकारी भी दी। उनके द्वारा आवश्यक चेकलिस्ट भी भरा गया।
इस दौरान एसटीएलएस आशुतोष कुमार मिश्र,एसटीएस राजीव राय, एलटी लालसाहब सिंह,राजकुमार चौधरी,विश्वामित्र गुप्ता,देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…