हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रतिभाएं किसी सम्मान का मोहताज नहीं होती हैं। सम्मान उनके पास खुद ब खुद पहुंच जाता है। जब प्रतिभाएं किसी सम्मान से सम्मानित होती हैं तो उससे वह प्रोत्साहित हो अपने अन्दर और निखार लाने की कोशिश शुरु कर देती हैं।
उक्त बातें सोमवार को नगर के श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज के खेल परिसर में जनपद के खेल,शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2021को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता व सहजनवां के पूर्व विधायक देवनारायन उर्फ जीएम सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि खेल,शिक्षा,साहित्य सहित अन्य कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमें अपने कार्य के दम पर एक अलग पहचान न बनाया जा सके।
अभिभावकों को चाहिए कि जिस भी क्षेत्र में उनके पाल्य जाना चाहते हैं इसके लिए वे उनके लिए बाधा न बने बल्कि उनके रास्ते को आसान करें। सरकार प्रदेश में सुशासन को केन्द्र में रख कर अपनी नीतियां बना रही है जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पटना से आयी मशहूर गायिका गायत्री यादव,श्रेयांस मिश्र द्वारा पारम्परिक लोकगीतो से मनमोह लिया। सभा को सहजनवां के जिला पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, शाही फैजान खान,रितेश नाथानी,प्रभाकर दुबे आदि ने संबोधित किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष तारा प्रसाद सिंह ने किया जब कि संचालन शिक्षक नंदा पांडेय ने किया।
इस दौरान अविनाश मिश्र,राजू बर्नवाल, कार्यक्रम के आयोजक शक्ति सिंह,चन्द्रप्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, नागेन्द्र सिंह,भूपेन्द्र उपाध्याय, ,मुखलाल प्रजापति, अशोक कुमार,सूरज गोड़, जयप्रकाश सिंह,साहबजादा सिंह,अजयपाल सिंह, नंदेश्वर गुप्ता,आलोक गुप्ता,कलामुद्दीन खान,अरविंद सिंह,संजीव उर्फ सिब्लू सिंह,सुशील सिंह,सहित आदि लोग मौजूद रहे ।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…