News Addaa WhatsApp Group

हाटा: टीबी रोगी दवा का कोर्स पूर्ण कर हो सकते है निरोग- आशुतोष

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 1, 2022  |  5:56 PM

362 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: टीबी रोगी दवा का कोर्स पूर्ण कर हो सकते है निरोग- आशुतोष
  • टीबी जागरूकता समुदाय बैठक
  • टीबी रोग के लक्षण दिखे तो कराये जाँच- नेहा

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के गांव रामपुर पौटवा के न्याय पंचायत भवन पर गुरुवार को अपराह्न समुदाय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित ग्रामीण पुरुष व महिलाओं को टीबी रोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

समुदाय बैठक को संबोधित करते हुये सीएचसी हाटा के वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि अब टीबी रोग उन्मूलन की ओर अग्रसर है इसके लिये केन्द्र व राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि टीबी रोगी पूरे कोर्स की दवा खाकर स्वस्थ होकर टीबी रोग से मुक्त हो जा रहे है। श्री मिश्र ने कहा कि भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में है 2025 तक पूरे देश से टीबी रोग मुक्त करना है। यह सभी सम्भव है जब आप लोग अपना सहयोग दे और अपने आस पास के जो भी व्यक्ति टीबी के लक्षणों से युक्त हो उन्हें सरकारी अस्पताल पर अवश्य भेजे। टीबी रोगियो के उपचार के दौरान पांच सौ रुपये प्रतिमाह पोषण भत्ता भी दिया जा रहा है।

सीएचओ नेहा गुप्ता ने कहा कि जिनको भी एक सप्ताह से खाँसी आ रही हो,बलगम आ रहा हो,बुखार हो,भूख न लगे,वजन कम हो रहा है। ऐसे लोगों को प्रेरित कर सरकारी अस्पताल पर भेजे। जहाँ बलगम की जाँच व उपचार निःशुल्क किया जाता है।

इस दौरान एएनएम शाहजहां खातून,आशा कार्यकत्री शिला देवी, सुनीता,रीमा,कुशमावती देवी के अलावा ग्रामीण बैजनाथ गौड़,रामबदन,गंगा,देवेंद्र,किसुन,सोनम,अंजली,शीला, मीरा सिंह आदि उपस्थित रही।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking