हाटा/कुशीनगर। ठंड बढ़ने के साथ ही नगर में चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। रविवार की रात चोरों ने नगर के पिपराइच तिराहा स्थित मां लक्ष्मी टायल्स व मार्बल दुकान का ताला तोड़कर उसमें रक्खे लाखो रूपया नकदी दो लैपटाप व अन्य सामानों की चोरी कर ली। चोरी की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। डाग स्क्वायड टीम भी चोरों की तलाश में जुटी रही। नगर के वार्ड न. 24 हरिटोला निवासी अरविंद उपाध्याय की टायल्स मार्वल व विल्डिंग मैटेरियल की दुकान पिपराइच तिराहे पर अपने ही मकान में है। हर रोज की भांति वह रविवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गये। सुबह दुकान पर पहुंचे तो कमरों का ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। चोरों ने मकान के पिछे खिड़की के छड़ को तोड़कर मकान को खंगाल डाला था। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। चोरी के घटना का शीघ्र पर्दाफाश होगा।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…