कुशीनगर। हिन्दू जागरण मंच कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राजेश पाठक के द्वारा 334 विधान सभा सीट हाटा से भारतीय जनता पार्टी से विधान सभा चुनाव लड़ने के चुनावी मैदान उतर जाने के कारण अपनी मजबूत टिकट की दावेदारी करने के लिए भारतीय जनता पार्टी मे अपने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अनुषांगिक संगठनों के उच्च पदाधिकारियों के माध्यम से दबाब बनाना शुरू कर दिये ।
भाजपा टिकट की दावेदारी करने के लिए हाटा विधान सभा से चुनाव लड़ने वालो के लिए एक लम्बी फेयरलिस्ट होने के बावजूद राजेश पाठक की दावेदारी से अन्य भाजपा के भावी प्रत्याशी सकते मे आ गये। बताया जाता है पाठक 1987 से ही भाजपा एवं राष्द्रीय स्वयंसेवक संघ तमाम अनुषांगिक संगठनो से सक्रिय रूप से जुड़कर समाज सेवा, राष्ट्रसेवा मे अपने जीवन को समर्पित होकर पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपने को साकार करने के लिए तन मन प्राण प्रण ढंग से जुटे हुए है। वर्तमान मे हिन्दू जागरण मंच कुशीनगर के जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। इसके माध्यम. से कुशीनगर जिले हाटा, रामकोला, नेबुआ नौरंंगिया, पड़रौना, सेवरही, फाजिलनगर, कुशीनगर आदि विधान सभा क्षेत्रो कोविड-19 के दौरान प्रवासी मजदूरो को सेन्टाईजर, मास्क, साबून, भोजन, जलपान, उपलब्ध कराने के साथ जिनके पास घर जाने के लिए किराया नही था उन्हे अपने पास से नगद किराया देकर उनके घरो तक भेजवाने का कार्य करते हुए काफी लोकप्रियता भी हासिल किया था। साथ ही इनके नेतृत्व मे हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले पूरे समय मे सामाजिक कार्यो मे सक्रिय रहे। पाठक ने रामजन्म भूमि आन्दोलन मे भी हिस्सा लिया। पाठक ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, एवं प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री परमपूज्य योगी आदित्यनाथ जी महराज के नेतृत्व देश एवं प्रदेश सर्वांगीण विकास हो रहा है।
जिसके बल पर पुनः 2022 मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रचण्ड बहुमत के बनेगी। चाहे सभी विपक्षी पार्टीयां मिलकर मे चुनाव लड़े तभी भी भाजपा सरकार बनने से कोई रोक नही पायेगा। चुनाव जीतकर हाटा विधान सभा मे विकास का किर्तिमान स्थापित करते हुए एक आर्दश एवं माडल विधान सभा बनाने का भरपूर प्रयास करते विकास कार्यो से कटमनी को भी पूर्णतः समाप्त करा दूँगा ।
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…