हाटा/कुशीनगर। व्यक्ति का जीवन तभी सफल है। जब वह दूसरे के लिए काम आये। रक्त का दान कर किसी के जीवन को बचा लिया जाए इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है रक्तदान से बड़ा कोई दूसरा दान नहीं है।
उक्त बातें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लाइफलाइन सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नगर के बागनाथ तिराहे पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कुशीनगर सांसद विजय दुबे ने कही। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जो संतुष्टि मिलती है। उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। समाज में बहुत से लोग रक्त की कमी के चलते जीवन से हाथ धो रहे हैं। हम सब का कर्तव्य बनता है कि उनके जीवन को बचा है। यह तभी संभव होगा जब हम रक्तदान के माध्यम से रख की उपलब्धता बनाए रखें। इस शिविर दो दर्जन लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड बैंक कुशीनगर के टीम एजाज अहमद के नेतृत्व मे उपस्थित रही।
इस अवसर पर जीतेन्द्र कुमार मद्धेशिया, अजय कुमार गुप्त, प्रदीप , सन्नी, संजय मद्धेशिया, अशोक मद्धेशिया, चौकी इंचार्ज वीरेन्द्र यादव, श्रीराम मदेशिया, राकेश सिंह , ऋतुराज, बैजू, अंकित, राजेश सिंह,सोनू मधेशिया सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…