हाटा/कुशीनगर।आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों के सम्मान एवं लोगो को राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाएं।इस कार्यक्रम को गांव स्तर पर सफलता पूर्वक संचालन में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत की भूमिका महत्वपूर्ण होगी उक्त बातें सांसद विजय कुमार दुबे ने शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आयोजित हाटा ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत की बैठक में कहीं।
कहा की आज हम आजादी के 75 वें वर्ष पूर्ण होने पर पूरे हर्षोल्लास के साथ मानने जा रहे है। मा प्रधानमंत्री व मा मुख्यमंत्री द्वारा बनाई योजना के अनुसार पूरे लगन से लगकर अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के काम में लगना हैं। जिससे प्रत्येक व्यक्ति के अंदर राष्ट्र भावना की अलख जगाने का कार्य हो। कार्यक्रम को स्थानीय विधायक हाटा मोहन वर्मा ने कहा की सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य की जिम्मेदारी है की आने वाले राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए एवं प्रत्येक घरों में झंडा वितरण कर राष्ट्र भावना की प्रेरणा दी जाए उन्होंने कहा कि आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर झंडा फहरा कर इस मुहिम को मजबूत करें। यह कार्यक्रम किसी जाति धर्म का नहीं बल्कि राष्ट्र का कार्यक्रम है। कार्यक्रम को प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन धीरज राव ने किया।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी हाटा प्रवीण शुक्ला, तहसीलदार राव, उदयभान कुशवाहा, विनोद गुप्ता,रामानुज मिश्रा, संतोष दूबे, निखिल उपाध्याय, आशुतोष पाण्डेय, अर्जुन गुप्ता, पिंटू मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, आनंद पाण्डेय,सुनील यादव, संतोष श्रीवास्तव, मुंशी सिंह, रवीश सिंह, इसरार अहमद सहित ग्राम प्रधान गण व क्षेत्र पंचायत गण उपस्थित रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…