हाटा/कुशीनगर।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने अपने गांवों में पैनी नजर रखते हुए संदिग्ध ब्यक्तियों की पहचान कर अपने बीट प्रभारी सहित थाने को समय से सूचना दें। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
उक्त बातें रविवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में आयोजित ग्राम प्रहरियों की गोष्टी को संबोधित करते हुए कोतवाल आरके सिंह ने कही। उन्होंने क्षेत्र से आते सभी को चौकिदारों उर्फ़ ग्राम प्रहरियों को साफा, सीटी, पेन व डायरी भी वितरित किया। सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के निगरानी तथा अवैध शराब, चुनाव में प्रलोभन देने वाले व्यक्तियों सहित असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए अपने अपने बीट आफिसर व थाना प्रभारी को बिना देर किए अवगत कराने हेतु निर्देशित किया और कहा कि इस काम में किसी तरह की ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।इस दौरान उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, कृपाशंकर मिश्र,विजय कुमार मिश्र, हिमांशु सिंह, सचिन यादव अन्य मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…