हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस को आयोजित की गई। नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ जिलाधिकारी ने फरियादियों की फरियाद सुनी ।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी के द्वारा नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ साथ कोविड गाइडलाइन के पालन करने का भी निर्देश दिया गया।
आज प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 40 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें 09 निस्तारित हुए तथा 31 अवशेष है । पुलिस विभाग के 10 शिकायतें, विकास विभाग के 05, समाज कल्याण का 01, शिक्षा विभाग का 01 तथा अन्य विभाग के 08 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका निस्तारण नहीं हो सका। इस प्रकार कुल प्राप्त 65 शिकायतों में 56 अवशेष रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मामलों का त्वरित शीघ्रता शीघ्र,व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।इस दौरान उपजिलाधिकारी पूर्ण बोरा, तहसीलदार सुमित कुमार सिंह,नायब तहसीलदार सुनील सिंह,डी डी ओ आर एस गौतम, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…