हाटा/कुशीनगर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत 2025 के अभियान के तहत जनपद कुशीनगर में टीबी रोगियों को गोद लेने का अभियान चल रहा है। जिसके अन्तर्गत सोमवार को स्थानीय सीएचसी के परिसर में टीबी पर्यवेक्षकों द्वारा गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वी प्रसाद ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री गाँधी स्मारक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी ने कहा कि टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार देना एक पुण्य का कार्य है। यह समाज के सभी समक्ष व्यक्तियों को करना चाहिये जिससे दूसरे व्यक्ति प्रेरित होकर यह नेक कार्य करे। हमारे विद्यालय के अध्यापको को यह प्रेरणा देने का कार्य वरिष्ठ क्षय रोग पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र द्वारा किया गया। मैं इनके टीबी रोगियों के प्रति सजगता व कार्यो की प्रसंशा करता हूँ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये डॉ वी प्रसाद ने कहा कि टीबी रोगी दवा के साथ इस पौष्टिक आहार का सेवन कर शीघ्र स्वस्थ हो सकेंगे। पोषण की पोटली देकर हम मरीज के साथ एक भवानात्मक लगाव भी रखते है।
गोद लेने वाले में प्रमुख रूप से श्री गाँधी स्मारक इंटर कालेज के प्रधानाचार्या,अध्यापक अवनीश कुशवाहा,विवेक मिश्र,अंकित सिंह,आनन्द कुमार,एलस इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अभिषेक ओझा आदि रहे। ओझा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर गम्भीर मरीजों को यूपी 32 Bg 8197 द्वारा लखनऊ व गोरखपुर भेजा जाता है।
इस दौरान डॉ अजय सिंह,डॉ अमित कुमार,डॉ प्रशांत मल्ल,डॉ सुनील कुमार,डॉ विजय प्रकाश,डॉ निधि उपाध्याय,एसटीएस राजीव राय, एसटीएलएस आशुतोष कुमार मिश्र, नेत्र परीक्षण अधिकारी योगेंद्र मल्ल,राजकुमार चौधरी,लालसाहब सिंह,देवेंद्र प्रताप सिंह,शीतल,गुलाब प्रजापति,अजय यादव,मुनीब,संतोष आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…