हाटा/कुशीनगर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर 20 टीबी रोगियों को पोषण की पोटली दी गयी।
उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये एमोटीसी डॉ अजय सिंह ने कहा कि निक्षय मित्र बनकर हम सभी को टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार देना चाहिये। जिससे हमारा उनसे भावनात्मक जुड़ाव हो जाता है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वी प्रसाद ने कहा की दवा के साथ प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार देने से मरीज शीघ्र स्वस्थ हो जाता है।
11 रोगियों को गोद लेने वाले वरिष्ठ समाजसेवी रमेश भारद्वाज ने कहा कि टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार देना पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा मैं ईश्वर को धन्यबाद ज्ञापित करता हूँ कि उन्होंने मुझे सेवा करने का अवसर दिया। निक्षय मित्र होमियो पैथ चिकित्सक डॉ विपिन सिंह कि गोद लेकर मरीजों को पौष्टिक आहार देने से एक आत्मिक संतुष्टि मिलती है और इसके लिये समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे आना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने सभी निक्षय मित्रों को साधुवाद देते हुये कहा कि आप सब के द्वारा अत्यंत ही पुनीत का कार्य किया जा रहा है। टीबी रोगियों की सेवा करना नारायण सेवा के बराबर है। आप लोगों के ही सहयोग से टीबी मुक्त भारत का सपना 2025 में साकार होगा।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष मिश्र ने किया।
एसटीएस राजीव द्वारा आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान निक्षय मित्र सत्यप्रकाश रावत,नीलमणि यादव,विश्वामित्र गुप्ता,लालसाहब सिंह,राजकुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…