News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने पूजा हॉस्पिटल का किया जांच, मिली ढेरों खामियां

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 31, 2023  |  8:34 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने पूजा हॉस्पिटल का किया जांच, मिली ढेरों खामियां WhatsApp
  • एसडीएम ने जांच रिपोर्ट डीएम कुशीनगर को भेजी

हाटा/कुशीनगर |स्थानीय नगर में स्थित पूजा अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई। नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था की डॉक्टरों ने पैसों की लालच में बिना जाँच किये रात में ऑपरेशन कर दिया जिससे नवजात शिशु की मौत हो गई। जिसको समाचार पत्रो ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशन किया । खबर को जिलाधिकारी कुशीनगर ने संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी हीरालाल और स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच करने का निर्देश दिया था। एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम सोमवार को पूजा हॉस्पिटल पहुंचकर जांच किया , जांच में ढेरो खामियां मिली । जिसकी रिपोर्ट जांच टीम ने कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी कुशीनगर को सौप दी है।अब देखना है कि इस प्रकरण में पूर्व की तरह लीपा-पोती हो रहा है या विधीक कार्यवाही।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

रामकोला ब्लॉक के सिधावे रइयापार की रहने वाली शीतल यादव रूटीन चेकअप के लिया हाटा नगर स्थित पूजा अस्पताल में गई थी। मामूली चेकअप के बाद चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया था। बाद में उसे ऑपरेशन की सलाह दिया। परिजनों ने पहले मना किया लेकिन चिकित्सकों के आश्वासन पर ऑपरेशन कराने को राजी हो गए।

परिजनों का आरोप है की पूजा अस्पताल पर तैनात चिकित्सक ने बिना किसी जाँच के ऑपरेशन करना शुरू कर दिया जिससे नवजात शिशु की मां की कोख में ही मौत हो गई। शनिवार को डिप्टी सीएमओ आर डी कुशवाहा ने भी जांच किया था जिसमे अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन संचालित पाया गया था। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डाक्टर अमित कुमार गुप्ता, संजीवन मिश्रा, रामेन्द्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking