हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित पूजा हास्पिटल में एक दिन पहले हुई जांच में मिली खामियों के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम छह बजे सील कर दिया।
रामकोला क्षेत्र के रइयापार निवासिनी शीतल यादव ने बीते शुक्रवार को आरोप लगाया था कि अपना चेकअप कराने नगर के पूजा हास्पिटल आई थी। प्रसव पीड़ा के बाद अप्रशिक्षित डाक्टर ने आपरेशन कर दिया जिसके चलते नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। समाचार पत्रो ने प्रमुखता से खबरों का प्रकाशन किया। इस प्रकरण को जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन ने संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी हीरालाल और स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच करने का निर्देश दिया था।
उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम सोमवार को पूजा हॉस्पिटल पहुंचकर जांच किया जहां विना रजिस्ट्रेशन, विना प्रशिक्षित कर्मचारी आदि खामियां मिलने पर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी हीरा लाल, डाक्टर प्रशांत मल्ल के नेतृत्व में राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सील कर दिया।इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष रंजन, लेखपाल रामेंद्र तिवारी,संजीवन मिश्र मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…