हाटा/कुशीनगर | पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण तथा पीयूष कान्त राय क्षेत्राधिकारी कसया के कुशल मार्गदर्शन में चलाये जा रहे आपरेशन तमंचा के तहत वृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक मय टीम के नेतृत्व में कार्यवाही के दौरान एक शातिर अपराधी मैनुद्दीन पुत्र मजबुल्ला उम्र 40वर्ष, निवासी विशुनपुरा थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ विशुनपुरा से गिरफ्तार किया । उपरोक्त युवक के बिरुद्व मु0अ0स0 255/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हाटा पर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान एस आई विनोद कुमार सिंह, हे0का0 सुरेश राम, का0 प्रदीप मौर्य, का0 विजेन्द्र यादव द्वितीय आदि रहे।
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…