हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एन एच 28 पर पैकौली के सामने देर शाम मोटरसाइकिल के ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा मोटरसाइकिल चालक व पिछे बैठा व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 18 हनुमान नगर पैकौली निवासी 42 वर्षीय रामाश्रय सिंह पुत्र रामप्यारे जो आज देर शाम हनुमान चौराहे से घर जाने के लिए सड़क को पार कर रहे थे कि हाटा से कसया की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार शहबाजपुर निवासी अतुल पुत्र रामभरोसे 20 वर्ष व संदीप पुत्र फेंकू प्रसाद 19 वर्ष ने पीछे से उक्त व्यक्ति को ठोकर मार दिया जिससे तीनों सड़क पर गिर कर गम्भीर रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी हाटा भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने रामाश्रय को मृत घोषित कर दिया तथा उक्त दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। घटना जानकारी होने पर विधायक हाटा मोहन वर्मा मौके पर पहुंचे तथा मृतक के परिजनों ढांढ़स बधया तथा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…