हाटा/कुशीनगर। रविवार को दो बजे इंडियन जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन की तरफ से हाटा कोतवाली परिसर में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।इसमें आँखों के बचाव के लिए पुलिस कर्मी और पत्रकार के आँखों की जाँच कर उन्हें निःशुल्क चश्मा एवं उचित परामर्श दिया गया।
इंडियन जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन की कुशीनगर इकाई की तरफ से जिलाध्यक्ष मनोज गिरी की मौजूदगी में हाटा कोतवाली के परिसर में विधायक मोहन वर्मा ने फीता काटकर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।इस दौरान उन्होंने ने कहा कि संस्थान की तरफ से यह बहुत ही सराहनीय प्रयास किया गया है।समाज में हम सब की भूमिका महत्वपूर्ण है।उन्होंने पत्रकार संगठन का आभार जताया। जांच शिविर में विधायक मोहन वर्मा, कोतवाली प्रभारी आर के सिंह ने अपने आँखों की जांच कराई।इसके बाद जांच शिविर में पुलिस, पत्रकार और सम्मानित लोगो ने अपनी आंखो का जाँच कराया। गोरखपुर की डॉक्टरों की टीम ने सभी को निःशुल्क चश्मा और परामर्श दिया। शिविर को सफल बनाने के लिए गंगा सागर शुक्ला और मनोज तिवारी ने सभी का आभार जताया।
इस दौरान उदयभान कुशवाहा,पवन उपाध्याय,,अंकुर उपाध्याय,आलोक उपाध्याय,मनोज यादव,सीपी त्रिपाठी,अजय उपाध्याय,जगदीश सिंह, समेत तमाम पत्रकार,पुलिस और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…