News Addaa WhatsApp Group

हाटा: पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिएऑक्सीजन युक्त पौधों का रोपण करें- शाश्वत राम तिवारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 5, 2021  |  6:37 PM

750 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिएऑक्सीजन युक्त पौधों का रोपण करें- शाश्वत राम तिवारी

हाटा/कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनेशपुर एवं सुकरौली में विभिन्न स्थानो पर हिन्दू जागरण मंच कुशीनगर के जिला प्रचार प्रमुख एव सुकरौली के पूर्व ग्राम प्रधान अशोक कुमार पत्रकार के नेतृत्व में भाजपा, हिन्दू जागरण मंच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओ ने दर्जनो स्थानो पर बृक्षारोपण किया गया। उक्त अवसर पर पूर्व प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2021  की थीम ‘ईकोसिस्टम रीस्टोरेशन” रखी गयी है ।कोरोना संक्रमण की विभीषिका के दौरान लोगों को वृक्षों की महत्ता का अहसास हुआ जब कोविड-19 कोरोना से पिड़ितो ऑक्सीजन समय से मिल नहीं पाया तो उन लोगों के फेफड़े मे संक्रमण होने लगे तो लोगों का ध्यान  अन्य संसाधनों के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों की तरफ आकृष्ट हुआ। कि , इस पृथ्वी के फेफड़े को भी अपने क्षुद्र स्वार्थवश नष्ट किया  अब मनुष्य पेड़ पौधों के बारे चिंतित व जागरूक हुआ है कि  प्राकृतिक आक्सीजन प्रदानकर्ता पौधों का अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए लोगो को जागरूकता लाने की अपील किया उन्होंन ऐसी परिस्थितियों में लोगों से कहा कि आप सभी पीपल ,नीम, बरगद, वेल, तुलसी, आवला आदि  के साथ औषधि प्रजाति के  पौध  इस वर्षा काल में रोपित करें एवं समस्त रोपित पौधों के संवर्धन व संरक्षण का संकल्प लें। हिंदू युवा वाहिनी के तहसील उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण तंत्र की बहाली वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी महत्वपूर्ण है बृक्षारोपण । स्वस्थ और बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण के संरक्षण के लिए वैश्विक आबादी को प्रेरित करने की आवश्यकता है। पत्रकार शाश्वत राम तिवारी ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के सभी को कम से कम एक बृक्ष जरूर लगाना चाहिए क्योकि  एक बृक्ष सौ पुत्रो के समान है। भाजपा मंडल मंत्री गुडडू प्रजापति एवं हिन्दू जागरण मंच कुशीनगर के जिला महामंत्री विद्यापति यादव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। उक्त अवसर पर पत्रकार, जगदीश सिंह, सुरेशचन्द्र गांधी उर्फ पप्पू गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजेन्द्र कुमार उर्फ राजाबाबू, दरोगा गौड़ आदि तमाम लोगो अपना योगदान दिया।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking