हाटा/कुशीनगर । राजकीय महाविद्यालय ढाढा में रासेयो द्वारा आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्राचार्य डा चैतन्य कुमार ने सभी को शपथ दिलाई। प्राचार्य श्री सिंह ने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न से सम्मानित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को राष्ट्र की एकता अखंडता एवं सुरक्षा को बनाएं रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने एवं अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का प्रयास करने एवं अपने देय की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना पूर्ण योगदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डा अजय कुमार राय व डा अल्पना सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को देश के प्रति स्वर्गीय वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में इस दिन राष्ट्रीय एकता की शपथ, व्याख्यान, राष्ट्रीय एकता दौड़ सहित विभिन्ना कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में डा अभिषेक कुमार मिश्र डा दुर्गेश कुमार त्रिपाठी डा कुंजलाल सिंह डा अनीता गौतम डा देवेश मणि त्रिपाठी सहित अन्य प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…