News Addaa WhatsApp Group

हाटा: त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतू पुलिस प्रशासन प्रतिबद्व- पीयूष कांत राय, क्षेत्राधिकारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 8, 2022  |  5:33 PM

696 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतू पुलिस प्रशासन प्रतिबद्व- पीयूष कांत राय, क्षेत्राधिकारी
  • पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
  • त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतू पुलिस प्रशासन प्रतिबद्व- पीयूष कांत राय, क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर

हाटा/कुशीनगर। रंग अनगिनत हैं,एक रंग ऐसा है जिसका कोई जोड़ नहीं है वह है प्रेम का रंग। यह सामने वाले पर जब पड़ता है तो वह उससे वशीभूत हो सब कुछ अपना उस पर न्यौछावर कर बैठता है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

उक्त बातें मंगलवार की शाम कोतवाली परिसर में होली के अवसर पर आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय ने कही। उन्होंने कहा कि सभी धर्म हमें आपस में भाई चारे की सीख देते हैं। कोई भी त्यौहार ऐसा नहीं है जो नफरत के लिए जगह देता हो। होली रंगों का त्यौहार है। इसमें सभी उमंग में डूबे होते हैं। अति उमंग में कोई ऐसा कार्य न किया जाय जिससे कि आपसी भाई चारे पर कोई छींटा पड़े। उन्होंने कहा कि त्यौहारों पर अराजक तत्व उसमें खलल डालने की फिराक में रहते हैं।

प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि होली पर मदिरापान कदापि न करे,शराब पीने से व्यक्ति त्यौहार का आनन्द नहीं ले पाता है साथ ही ऐसे व्यक्ति को अराजक तत्व अपने पाले ले अपने मंसूबों को आसानी से पूरा कर लेते हैं। होली पर्व पर कही किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस बैठक में लोगों ने अपने बिचारो के माध्यम से समस्याओ को प्रस्तुत किया और पुलिस प्रशासन ने समाधान कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान सत्यकाम पांडेय,दिलीप जायसवाल, शाकिर अली, डा0बब्लू खां,राशिद खान मनीष चौरसिया,राजेश, अर्जुन कुशवाहा, बाबर अंसारी, कमालुद्दीन खान, जनार्दन गिरि, आनन्द कुमार सिंह, अमरनाथ गौरव, रामसमुझ निषाद, देवानन्द पासवान आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking