News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: श्री सोमनाथ ट्रस्ट संस्कृत सम्मान से सम्मानित हुये प्रो जयप्रकाश

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 21, 2021  |  11:44 AM

1,240 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: श्री सोमनाथ ट्रस्ट संस्कृत सम्मान से सम्मानित हुये प्रो जयप्रकाश WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर | द्वारकाधीश संस्कृत संस्कृत एकेडमी द्वारका गुजरात के पूर्व निदेशक प्रो जयप्रकाश नारायण द्विवेदी को श्री सोमनाथ ट्रस्ट संस्कृत स्वर्ण पदक सम्मान से सम्मानित किया गया है।
तहसील क्षेत्र के मोतीचक ब्लाक के ग्राम पिपरैचा निवासी प्रो जयप्रकाश नारायण द्विवेदी को संस्कृत भाषा में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।गुजरात सरकार द्वारा संस्कृत के ग्रंथों के लेखन, व शोध में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले संस्कृत के एक विद्वान को हर साल यह सम्मान ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है।यह राष्ट्रीय सम्मान है।ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और गृहमंत्री अमित शाह व वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी भी सदस्य हैं।इस दौरान ट्रस्टी डा जे डी परमार ने विद्वतजनों की उपस्थित मे प्रशस्तिपत्र, गोल्ड मेडल और एक लाख रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम मे सोमनाथ यूनिवर्सिटी के वीसी गोपबंधु मिश्र, नरसी मेहता यूनिवर्सिटी जूनागढ़ के वीसी प्रो चेतन त्रिवेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उनके सम्मान पर अग्निवेश मणि, गंगेश्वर पाण्डेय, डा रामसुबास पाण्डेय, मोहन पाण्डेय, डा राजेश कुमार चतुर्वेदी, रामानुज द्विवेदी, संजय कुमार पाण्डेय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking