हाटा/कुशीनगर। राजकीय महाविद्यालय ढाढा में प्री लोडेड टैबलेट व ई-लर्निंग पार्क का क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर ने जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शनिवार को सुबह क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर डा अश्विनी कुमार मिश्र राजकीय महाविद्यालय ढाढा पहुंच छात्र छात्राओं में प्री लोडेड टैबलेट तथा ई लर्निंग पार्क के उपयोग की सघन जांच किया। जांच के दौरान बड़ी संख्या में छात्र प्री लोडेड टैबलेट के द्वारा ई कंटेंट,ई बुक तथा ई जनरल नालेज का अध्ययन करते हुए पाए गए। महाविद्यालय में विकसित ई पार्क में छात्र बायोडाटा डेवलपमेंट तथा तथा आनलाईन तथा उपलब्ध इन्नोवेशन की जानकारी के लिए अध्ययन कर रहे हैं थे। उच्च शिक्षा अधिकारी श्री मिश्र ने महाविद्यालय में चल रहे परीक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और परीक्षा संचालन पर संतोष व्यक्त किया।
श्री मिश्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चैतन्य कुमार को निर्धारित समय के अंदर प्री लोडेड टैबलेट तथा ई लर्निंग पार्क के माध्यम से छात्र छात्राओं को शिक्षा देने पर प्रसन्नता जताई।इस दौरान प्री लोडेड टैबलेट वितरण प्रभारी डा अभिषेक कुमार मिश्र,ई लर्निंग पार्क प्रभारी डा कुंजलाल,डा अजय राय,डा अनीता गौतम, डा दुर्गेश कुमार त्रिपाठी, योगेश कुमार, हरिकेश बहादुर, राजेश कुमार अरुण यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…