हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर के करमहा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बीती रात आपरेशन के दौरान एक नवजात शिशु की मौत हो गयी। शिशु के मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि यदि चिकित्सक सावधानी पूर्वक आपरेशन किया होता तो शायद नवजात की मौत नहीं होती। हंगामे की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा अस्पताल के प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी।
इसके पूर्व में भी उक्त अस्पताल पर जच्चा बच्चा की मौत हो गई फिर भी उक्त अस्पताल पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाता।
घटना रामकोला ब्लाक के गांव सिधावे रइयापार निवासी शीतल यादव की डिलेवरी रही तथा उक्त महिला को आशाओं द्वारा प्रेरित कर उक्त अस्पताल में लाया गया तथा अस्पताल के संचालक द्वारा उसे भर्ती कर लिया गया तथा बाद में प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने बिना किसी जांच के आपरेशन करना शुरु किया। चिकित्सक के लापरवाही के चलते बच्चे की मौत मां के पेट में ही हो गयी। पहले तो चिकित्सक द्वारा उक्त घटना को परिजनों से छिपाया गया लेकिन परिजनों के बार-बार पूछने पर अस्पताल की स्टाफ ने पूरी घटना के विषय में बताया। नवजात के मौत के बाद परिजनों ने जमकर कर हंगामा किया।
हंगामे की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरु कर दिया। वहीं कुछ बिचौलियों द्वारा मामले को सुलझाने का भी प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ आर डी कुशवाहा ने जांच किया।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…