News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव,चहुओर सराहना

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 7, 2021  |  5:25 PM

1,021 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव,चहुओर सराहना WhatsApp

हाटा/कुशीनगर | नगर के वार्ड संख्या 7 महाराणा प्रताप नगर में सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा से कराह रही एक प्रसूता को 102 नम्बर एम्बुलेंस से सी एच सी ले जाते समय रास्ते मे ही तेज दर्द शुरू हो गया साथ मे जा रही महिला स्वास्थ्य कर्मी ने एम्बुलेंस को रुकवाकर सुरक्षित प्रसव करा दिया।
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं इस घटना की चहुओर प्रशंसा हो रही है।
जानकारी के अनुसार पिंकी पत्नी चंदन को घर पर प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों ने 102 नंबर एम्बुलेंस को कॉल कर बुलाया। परिजन पिंकी को प्रसव के लिए एंबुलेंस से सीएचसी ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही दर्द असहनीय हो जाने पर एंबुलेंस में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी शीतल द्विवेदी एवं एंबुलेंस चालक रामचंद्र को एंबुलेंस रोकने को कहा। गाड़ी के रुकने के बाद स्वास्थ्य कर्मी श्रीमती द्विवेदी ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। पिंकी ने प्रसव के दौरान एक पुत्र को जन्म दिया। प्रसव कराने के बाद जच्चा-बच्चा को हाटा सीएचसी में स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती करा दिया गया जहां दोनों स्वस्थ हैं।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking