हाटा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा पीयूषकान्त राय क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर के कुशल मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टियो की गिरफ्तारी के क्रम में शुक्रवार को सुबह छ बजे के लगभग मुखबिर द्वारा सूचना मिला है एक पिकप से गोवंश जा रहा है कि सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया के निर्देश पर पीकेट ड्यूटी पर तैनात उनि० बृजेश यादव मय फोर्स गाडी की पीछा किया,आगे पशु तस्कर पीछे पुलिस हाइवे के पिपरही भडकुलवा तक पहुंचते हैं पीकप का एक्सल टुट गया और उसमें सवार चालक व पशु तस्कर फरार हो गए। मौके पर पहुची पुलिस ने सात राशि गोवंश को बरामद कर आम जन को सौप दिया और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 423/2022 धारा 3/5ए,बी/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
इस गिरफ्तारी के दौरान उ0 नि0 अमरजीत चौहन, का0 संजय कुमार, का0 रंजन सरोज, का0 आदित्य, का0 रजनीश का0 प्रवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…