News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: शिक्षक संघ की शाखा इकाई का चुनाव सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 23, 2024  |  5:58 PM

112 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: शिक्षक संघ की शाखा इकाई का चुनाव सम्पन्न

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर में स्थित श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज के प्रांगण में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की इकाई का चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

चुनाव संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे की देखरेख में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से रामसुमिरन मौर्य को अध्यक्ष, डॉ. बृजेश कुमार चौहान को इकाई मंत्री, विपिन कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, रामकैलाश को उपाध्यक्ष और अनूप कुमार कुशवाहा को संयुक्त मंत्री चुना गया। साथ ही जिला प्रतिनिधि के लिए गोविंद प्रसाद वर्मा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद, रामसुमिरन मौर्य, अरविंद कुमार व डॉ. बृजेश कुमार चौहान चुने गए।निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी, जिला संरक्षक एवं एमएलसी प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष यशवन्त भारतीय आदि ने बधाई दी।

जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने कहा कि नई कार्यकारिणी नई ऊर्जा के साथ शिक्षक हित में कार्य करेगी। इस इकाई का एक गौरवशाली अतीत रहा है। संगठन पुरानी पेंशन, सेवा सुरक्षा व समान कार्य के लिए समान वेतन सहित विभिन्न मांगों के लिए चरणबद्ध ढंग से आंदोलन कर रहा है। जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा ने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी और शिक्षक एमएलसी व विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में प्रदेश के शिक्षक भारी संख्या में शिक्षा निदेशक के लखनऊ स्थित शिविर कार्यालय पर आगामी 18 दिसंबर को विभिन्न समस्याओं के लिए धरना देंगे।

वरिष्ठ शिक्षक नेता धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों को जो भी उपलब्धियां हासिल हुईं, वह इसी संगठन के संघर्षों से हुईं और आगे भी यही संगठन एकमात्र विकल्प है। इस दौरान ओमप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, अजय कुमार यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking