News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पेराई सत्र शुरू करने के साथ ही गन्ना मूल्य भुगतान में भी त्रिवेणी चीनी मिल बनी अग्रणी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 23, 2024  |  5:59 PM

156 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पेराई सत्र शुरू करने के साथ ही गन्ना मूल्य भुगतान में भी त्रिवेणी चीनी मिल बनी अग्रणी

रामकोला। रामकोला नगर स्थित त्रिवेणी चीनी मिल जनपद में सबसे पहले पेराई शुरू करने के साथ ही इस वर्ष भी गन्ना मूल्य भुगतान शुरू करने के मामले में अपने पिछले रिकार्ड को बरकरार रखी हुई है। चीनी मिल का शुभारंभ गत 11 नवम्बर को हुआ।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 के दौरान खरीद किये गन्ना का भुगतान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन तक खरीदे गए गन्ना मूल्य एक करोड़ 63 लाख रुपया का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजा दिया है। प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि किसान हित सर्वोपरि है। किसान भाई ताजा एवं साफ सुथरा गन्ना चीनी मिल को सप्लाई करें। उन्होंने किसानों से अपील किया कि अपने गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल को ही करें।

जिससे उनका बेसिक कोटा बढ़ने से आगामी वर्षों में लाभ मिल सके। इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking