News Addaa WhatsApp Group

हाटा: हवन यज्ञ के साथ हुआ श्रीराम महायज्ञ का समापन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 13, 2022  |  5:53 PM

886 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: हवन यज्ञ के साथ हुआ श्रीराम महायज्ञ का समापन

हाटा/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के ग्राम सभा मुहम्मदा जमीन सिकटिया मे स्थित रामजानकी मंदिर पर चल रही श्रीराम महायज्ञ के अन्तिम दिन हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने आहुति देकर जन कल्याण की मन्नते मांगी। इसमे बढ़ चढ़ कर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इस दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारो से पंडाल गूंजता रहा। श्रीराम महायज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा। समिति के पदाधिकारियों सहित गांव के लोगों ने बढ चढकर हवन मे भाग लिया। यज्ञाचार्य पं शुभम तिवारी शास्त्री एवं पं दीपक तिवारी के सहयोगियों ने विधि विधान से हवन यज्ञ सम्मान कराया।

इस दौरान पूर्णाहुति के बाद आरती का आयोजन हुआ। यज्ञाचार्य ने मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि प्रभु श्रीराम जन्म जन का कल्याण करने वाले है। जहां श्रीराम कथा का आयोजन होता है वहा का बाताबरण राममयी हो जाता है।

इस दौरान महन्थ देवानन्द दास, प्रधान विजय कुशवाहा, गौतम मुनि तिवारी,हरेन्द्र सिंह, कैलाश मिश्र, विशाल सिंह, राजू सिंह, सूर्यवंश सिंह, हर्ष सिंह, प्रमोद मिश्र, रामाश्रय तिवारी, विष्णु कुशवाहा,कोमल चौधरी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking