हाटा/कुशीनगर । शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए कुल 34 मामले, मौके पर हुआ 2 मामलो का निस्तारण।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 13, पुलिस विभाग से 13,विकास विभाग से 02,समाज कल्याण से 01,अन्य विभाग से 06 मामले आए।इस दौरान राजस्व विभाग से सम्बंधित 02 मामलो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में नगर के वार्ड नं दस अम्बेडकर नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को आवास न मिलने के सम्बन्ध में शिक़ायत पत्र सौप कार्रवाई की मांग किया वही अथरहा निवासी ने धनेश मिश्र ने तहसील दिवस में पूर्व में दिए शिकायती पत्र पर गलत रिपोर्ट लगा कर दिए जाने के मामले पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान तहसीलदार जया सिंह नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह संतोष कुमार दूबे,अजय कुमार राव सहित तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…