Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

हाटा: मिट्टी माफिया का जलवा कायम,बेखौफ हो रहा है मिटटी खनन

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Feb 11, 2023, 4:32 PM IST • अब तक 707 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पैकौली बावन के ग्राम सभा की जमीन जो लाल बलुवा मिटटी का केंद्र है जिस पर मिटटी माफिया बेखौफ खनन करा रहे हैं।सबसे दिलचस्प स्थिती तो यह है कि जिस जगह पर खनन हो रहा है वह एक हाथ के अंतर पर ही थाना क्षेत्र बदल जाता है।अगर हाटा कोतवाली क्षेत्र में यह खनन हो रहा है अगर पुलिस पहुच रही है मौके पर तो मेड सिर्फ उस पार जाने पर ग्राम सभा मोतीचक अहिरौली थाना क्षेत्र हो जा रहा है।

इसी सीमा का लाभ उठा कर मिटटी माफियाओं बे खौफ खनन करा रहे हैं। थाना समाधान दिवस के अवसर पर इसकी सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने पुलिस टीम को भेजा परंतु थाना क्षेत्र अहिरौली कह कर वापस लौट आयी।जबकि वहां मौजूद लोगों ने पुछने पर बताया कि जिस जगह पर खनन हो रहा है वह जगह हाटा कोतवाली क्षेत्र में आता है।अगर इस खनन पर अंकुश नही लगा तो मिटटी माफिया अपने कार्य को अंजाम देने में सफल है और प्रशासन की लापरवाही खुल कर सामने आ जाएगी।

Advertisement

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi