रामकोला/ कुशीनगर। रामकोला थाना परिसर में माह के दूसरे शनिवार को तहसीलदार कप्तानगंज कृष्ण गोपाल त्रिपाठी और सीओ खड्डा संदीप वर्मा की अध्यक्षता मेंं थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में राजस्व से संबंधित कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमेंं दो मामले को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामले को यथाशीघ्र निस्तारित करने हेतु राजस्व टीम गठित की गयी।
तहसीलदार श्री त्रिपाठी ने कहा कि सभी मामलों को तत्परता से निस्तारित करें।इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक शिवप्रसाद गुप्ता , लेखपाल संगम प्रसाद हल्का बीट पुलिस अधिकारी ,हल्का लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…