हाटा/कुशीनगर। ढाढा स्थिति अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल में स्थापित होने वाले डिस्टेलरी प्लांट के लिए अधिग्रहीत भूमि का गाटावार पैमाइश कराया।
शनिवार को उपजिलाधिकारी वरुण पांडेय ने अपने राजस्व टीम के साथ डिस्टेलरी प्लाट के लिए अधिग्रहीत 48.94 एकड भूमि जो राजस्व अभिलेखों में चीनी मिल के नाम अंकित है उक्त भूमि का उपजिलाधिकारी ने अपने मौजूदगी में हल्का लेखपाल व अन्य राजस्व टीमों के साथ पैमाइश कराया। वही अधिग्रहण भूमि पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है उसका निरीक्षण करते हुए सम्बंधित लेखपाल को निर्देशित किया कि तत्काल निर्माण कार्य रोकने के साथ सम्बंधित के विरुद्व कार्यवाही का निर्देश दिया।
इस दौरान कानूनगो रामगोपाल यादव, लेखपाल हरिशंकर सिंह,राम संजीवन मिश्र, रामेंद्र तिवारी,प्रदीप गुप्ता,किशोरी लाल,अजय सिंह व चीनी मिल अधिकारी प्रांशू शर्मा,डी डी सिंह,एस के जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…