हाटा/कुशीनगर। नगर पालिका परिषद के बाघनाथ स्थित खाकी बाबा कुटी के पोखरे के सुदरीकरण में घटिया निर्माण की शिकायत पर गुरूवार को उपजिलाधिकारी वरूण पांडेय ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। नगर के वार्ड हरिटोला निवासी सुधीर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि खाकी बाबा कुटी के पोखरे का सुंदरीकरण कार्य लगभग 44 लाख रूपये की लागत से नगरपालिका द्वारा कराया जा रहा है। पोखरे की सीढ़ीआें के निर्माण में सेम ईंट व सफेद बालू लगाने का भी आरोप लगाया है। गुरूवार की दोपहर उपजिलाधिकारी वरूण पांडेय व नगर पालिका के अभियंता मनोज यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
उपजिलाधिकारी ने अभियंता व ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद ईंट सीमेंट आदि के नमूने लिए गये। जांच के दौरान ही कुटी के पास हजारों रूपये की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय की बदहाली देख उसे शीघ्र दुरूस्त कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सुधीर उपाध्याय, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…