हाटा/कुशीनगर। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के ढाढा बुजुर्ग स्थित सहज जन सेवा केन्द्र पर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की स्थिति देखी और लोगों से जानकारी ली।
शुक्रवार को उपजिलाधिकारी वरुण कुमार पांडेय ने ढाढा बुजुर्ग स्थित सहज जन सेवा केन्द्र पर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की प्रगति समीक्षा के लिए औचक निरीक्षण किया जहां मौके पर 37 लाभार्थियों को कार्ड बनाए गए मिले प्रगति ठीक पाई गई। उपजिलाधिकारी श्री पांडेय केंद्र संचालक से कार्य में और तेजी लाते हुए बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया, और कहा कि कोई पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड से वंचित ना रहे कार्ड जल्द से जल्द बनाए जाए। यदि कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो, उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं।इस दौरान लेखपाल संजीवन मिश्र, प्रदीप कुमार गुप्ता, रामेंद्र तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…