हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर पौटवा में दो नवम्बर को सांउड सिस्टम बजाने को लेकर दो पक्षों में बिबाद हो गया था।जिसमे शिकायती पत्र थाने में पीडित पक्ष ने दिया था।इस प्रकरण की जाच के लिए पुलिस ने दोनो पक्षो को थाने में बुलाया था।
इस दौरान अवधेश प्रसाद का स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या उत्पन्न हो गया जिस पर पुलिस कर्मियों ने अवधेश प्रसाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, सुधार न होने की स्थिति में उसे रेफर कर दिया गया,जिसका ईलाज गोरखपुर में चल रहा है।इसी बीच अवधेश के परिजनों के तहरीर पर बिपक्षी गण के बिरुद्व पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत कर दिया।
इलाज के दौरान अवधेश प्रसाद के परिजनों द्वारा पुलिस पर मार पीट करने का आरोप लगाया जा रहा है जिससे अवधेश प्रसाद कोमा में चले गये है लगाए गये मारपीट के आरोप के मामले में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जांच टीम को गठित कर दी है और बताया कि अवधेश प्रसाद के मेडिकल रिपोर्ट में कही भी मार पीट या चोट की पुष्टि नही हो रहा है। जांच टीम इस मामले के प्रत्येक बिंदू का जाच कर बिधीक कार्यवाही करेगी।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…