News Addaa WhatsApp Group

Hata News/हाटा: संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 16, 2022  |  5:14 PM

1,023 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह

हाटा/कुशीनगर। संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाढा हाटामें नये सत्र के नवनिर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

शनिवार को संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि तहसीलदार हाटा नरेन्द्र राम तथा अध्यक्षता प्रधानाचार्या सिस्टर आन मेरी ने किया। शपथ ग्रहण का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्र परिषद में कक्षा 11 के छात्र देवव्रत गुप्ता को हेड ब्वाय आफ द स्कूल,तथा कक्षा 11की छात्रा सौम्या वर्मा को हेड गर्ल आफ द स्कूल, प्रांजल सिंह को हेड स्पोर्ट्स लीडर आफ द स्कूल,तथा निधि गुप्ता को आर्ट्स एवं कल्चरल लीडर आफ द स्कूल व आयुष्मा सिंह को ज्वाइंट आर्ट्स एवं कल्चरल लीडर आफ द स्कूल को चुना गया। जहां सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रधानाचार्या सिस्टर आन मेरी ने शपथ ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि तहसीलदार हाटा नरेन्द्र राम ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल में छात्र परिषद का गठन कर बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना जरूरी है। छात्र परिषद के सभी सदस्यों को टीम भावना से कार्य करने की जरूरत होती है।तथा स्कूल प्रशासन की ओर से सतत मार्गदर्शन हमेशा सफलता की कुंजी होती है। प्रधानाचार्या सिस्टर आन मेरी ने कहा कि सभी छात्र परिषद के सदस्य अनुशासन तथा विद्यालय के नियमों का पालन करने में सहयोग करें।

इस मौके पर शिक्षक विनय पांडेय,करन सिंह सहित अन्य शिक्षक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking