सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा महादंनपुर सिहुलिया के अदीश्वर् तिवारी पुत्र नागेंद्र तिवारी उम्र (38 वर्ष) की राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर महुआरी के नज़दीक देर रात मे टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर पहुची सुकरौली पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
बताते चलें सिहुलिया के रहने वाले अदीश्वर् तिवारी पेशे से वकील भी थे।कल रात 9 बजे किसी काम से महुआरी की तरफ जा रहे थे। अभी वह तितिला क्रॉसिंग के पास पहुँचे ही थे कि अज्ञात टैंकर की ठोकर मे आने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…