हाटा/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत बरवा छत्तरदास में टीबी जागरूकता से सम्बंधित बैठक आयोजित कर ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये टीबी यूनिट हाटा के वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आप सभी के सहयोग से टीबी मुक्त न्याय पंचायत बनाना है। जिसके लिये ग्रामीणों अंचल में रहने वाले अधिक से अधिक व्यक्तियों की जांच करनी है। डॉ मिश्र ने कहा कि जाँच एवं उपचार निःशुल्क है साथ ही उपचार ले रहे टीबी रोगियों को प्रतिमाह पाँच सौ रुपये पोषण भत्ता भी दिया जाता है तथा मरीजों की सहमति लेकर समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के सहयोग से उन्हें पोषण की पोटली भी दिया जाता है। सीएचओ रंजीता सिंह ने कहा कि जिन व्यक्तियों को दो सप्ताह से अधिक की खाँसी,खाँसी के साथ बलगम,रात में पसीना होना,भूख न लगना,वजन कम होना ऐसे लक्षण दिखे तो उन्हे तत्काल सरकारी अस्पताल भेजें। जिनकी जाँच एवं उपचार समय से हो सके। उन्होंने कहा कि टीबी रोगी यदि समय से उपचार नही लेता है तो वह एक वर्ष में 10 से 15 व्यक्तियों को टीबी रोगी बना सकता है। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गयी जिसमें सम्भावित पांच व्यक्तियों के बलगम के नमूने जांच हेतु एकत्रित किया गया। ग्राम प्रधान मेहताब आलम द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को टीबी मुक्त न्याय पंचायत करने के लिये शपथ भी दिलाया गया।
इस दौरान एएनएम दीपिका मौर्या, संगिनी किरन कुशवाहा आशा पार्वती देवी, पूनम देवी, शीला देवी, कुशमावती देवी, पूनम सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकत्री अनीता देवी एवं गुलाम, आकाश, रामसेवक, सन्तोष, अभिषेक, शहद अंसारी, गीता, ज्योति, दुर्गावती, रीता, पार्वती आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…