हाटा/कुशीनगर। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सघन टीबी खोज कार्यक्रम के विशेष अभियान के अंतर्गत सोमवार को पिपरा कपूर स्थित अलजामिया तूल इस्लामिया मदरसा में उपस्थित बच्चों को क्षयरोग के बारे में जागरूक किया गया।
बच्चों को सम्बोधित करते हुई वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि टीबी रोग का जाँच व उपचार जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क दिया जा रहा है। जिन व्यक्तियों को दो सप्ताह से अधिक की खाँसी व बलगम आता हो शाम को बुखार होता हो भूख न लगता हो वजन कम हो ऐसे व्यक्तियों को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल पर पहुँचकर बलगम की जांच करानी चाहिये। उन्होंने कहा जिनको टीबी की दवा चल रही है उन्हें नियमित रूप से कोर्स पूर्ण करना चाहिये। टीबी का इलाज अधूरा ना छोड़े नहीं तो वह घातक हो सकता है। दवा बार बार छोड़कर खाने से टीबी गम्भीर रूप लेकर एमडीआर टीबी में बदल जाती है। उन्होंने कहा कि टीबी के रोगियों से कोई भेदभाव न करे। खाँसते व छीकते समय मुँह पर कपड़ा अवश्य रखे।
उन्होंने कहा हम सबने यह ठाना है टीबी को देश से भगाना है। उन्होंने कहा कि दवा के साथ प्रतिमाह 500 रुपये पोषण भत्ता भी दिया जा रहा है। इस दौरान एसटीएस राजीव राय,एलटी देवेंद्र सिंह,मदरसा के शिक्षक गुलशाद व स्कूली बच्चे अरमान,सरफराज,अख्तर, तनवीर,शाहआलम,नौशाद,मेराज,सलमान,समीर अंसारी आदि उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…