News Addaa WhatsApp Group

हाटा: मोटरसाइकिल रैली की सफलता के लिए शिक्षकों की बैठक सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 4, 2023  |  6:14 PM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: मोटरसाइकिल रैली की सफलता के लिए शिक्षकों की बैठक सम्पन्न

हाटा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला कार्यकारिणी की बैठक श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। जिसमें पुरानी पेंशन योजना की बहाली व अन्य शिक्षक समस्याओं के समर्थन में जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को होने वाली मोटरसाइकिल रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि स्व.ओमप्रकाश शर्मा ने जीवन भर संघर्ष करके शिक्षक समाज को जो उपलब्धियां दिलाई, उनकी रक्षा करना और शेष उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करना हम सभी शिक्षकों का कर्तव्य है। संचालन कर रहे जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की प्रमुख मांग है। कई राज्यों के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिल रही है। प्रदेश के शिक्षकों व कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए। वरिष्ठ शिक्षक नेता धर्मेंद्र त्रिपाठी कोषाध्यक्ष अमित नाथ तिवारी गोविंद प्रसाद वर्मा, यशवंत भारतीय, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, जगदीप सिंह, विनोद राम आदि ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान रामसुमिरन मौर्य, अनिल कुमार सिंह, डॉ. नन्दकिशोर, राजेंद्र प्रसाद, प्रेम कुमार मिश्र, अशोक कुमार, रामकैलाश, समरजीत आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking