News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: मुलायम सिंह के निधन पर शिक्षकों ने दी श्रद्धाजंलि

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 10, 2022  |  3:33 PM

816 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: मुलायम सिंह के निधन पर शिक्षकों ने दी श्रद्धाजंलि

हाटा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री एवं सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे की अध्यक्षता में श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

जिसमें उपस्थित शिक्षकों द्वारा नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलामंत्री ने कहा कि हमने एक सच्चा शिक्षक हितैषी नेता खो दिया। मुलायम सिंह यादव संगठन के शाखा मंत्री भी रह चुके थे। उन्होंने शिक्षक हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का आमेलन कर स्थाई शिक्षक बनाया। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के अवकाश प्राप्त शिक्षकों के लिए ट्रेजरी से पेंशन की सुविधा प्रदान की। शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किया। मूल वेतन में 50% महंगाई भत्ता जोड़कर उस पर देय महंगाई भत्ते का भुगतान सहित शिक्षकों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। संगठन के राज्य सम्मेलनों में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होकर शिक्षकों को आशीर्वाद देते रहे। शिक्षक समाज अपने जनप्रिय नेता को कभी भुला नहीं सकता। प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक होने के नाते नेताजी सदा शिक्षक हित के लिए प्रयास करते रहते थे।

शोक सभा में प्रमुख रूप से माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा, श्रीशचन्द्र पाण्डेय, दयाशंकर मिश्र, राम सुमिरन मौर्य सहित भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking