हाटा/कुशीनगर । हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के विरोध में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयराम प्रसाद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयराम प्रसाद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस की बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हीरालाल को सौंपा। अध्यक्ष जयराम प्रसाद ने कहा कि हापुड़ बार एसोसिएशन व बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरता के साथ लाठीचार्ज किया गया है। यह पुलिस की तानाशाही है, और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर निलंबन की मांग किया है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय,रवि नारायण तिवारी, आनंद शंकर सिंह, आशुतोष शंकर सिंह, त्रिपुरारी पासवान, अभयानंद सिंह, सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहें।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…