हाटा/कुशीनगर। स्थानीय विकास खंड के गांव रामपुर पौटवा में सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन चला जनता के द्वार कार्यक्रम अभियान के तहत तहसीलदार धर्मवीर सिंह के नेतृत्व मे चौपाल लगा कर जन समस्याओं का निस्तारण कराया गया।
चौपाल में वरासत के सात, नाम दुरुस्ती के पांच प्रकरण आए। ग्राम प्रधान ने रास्ते की पैमाईश का मुद्दा उठाए। जिसका निस्तारण मौके पर ही राजस्व टीम ने कर दिया गया। राशन कॉर्ड में नाम जुड़वाने तथा पेंशन बन्द होने की समस्या को कई लोगों ने उठाया। जिसे सम्बंधित विभाग को निस्तारण के लिए भेज दिया गया। चौपाल में मौजूद गांव के लोगों को संबोधित करते हुए तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के तहत ग्रामीण क्षेत्र की छोटी- मोटी समस्याओ के निदान के लिए प्रशासन जनता द्वार पहुँचकर समस्याओं के समाधान के लिए तहसील के सभी राजस्वकर्मी है। इस चौपाल के माध्यम मौके पर ही समस्या का समाधान होने से तहसील क्षेत्र की जनता व राजस्व कर्मियो के प्रति विश्वास बढ़ने के साथ सरकार के प्रति जनता का नजरियाॅ भी बदल रही है। उन्होने कहा कि जिस कार्य के लिए पिड़ितो को तहसील का चक्कर लगाना पड़ता था। उन लोगों को समय की बचत हो रही है। उन्होंने अपने मातहत राजस्व कर्मियों को पूरी ईमानदारी के साथ बिना किसी भेदभाव के समस्याओं का निस्तारण करने का दिया निर्देश |
चौपाल में राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र यादव, प्रद्युम्न राव, लेखपाल बृजेश धार द्विवेदी, जितेन्द्र प्रसाद, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…