News Addaa WhatsApp Group

हाटा: राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का हाल बेहाल, जान हथेली पर ले कर डॉक्टर और फार्मसिस्ट कर रहे मरीजों का इलाज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 10, 2021  |  5:09 PM

1,264 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का हाल बेहाल, जान हथेली पर ले कर डॉक्टर और फार्मसिस्ट कर रहे मरीजों का इलाज

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय उपनगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में स्थित जर्जर भवन में चल रहा है राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय,जान हथेली पर लेकर मरीजो का इलाज कर रहे हैं डाक्टर।

शुक्रवार को न्यूज अडडा संवाददाता सुबह दस बजे राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पर परस्थितियों का नजारा देखा, स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल नजर आया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन में होम्योपैथिक केन्द्र चल रहा है जो बाहर से देखने पर जर्जर दिखाई दे रहा है,प्लास्टर टुट कर गिरा हुआ है बारिस होने पर पानी से सब कमरे भर जाते है।छत टपकता है तथा छत के ऊपर घास का जंगल दिखायी दे रहा है।इस स्वास्थ्य केंद्र पर ईलाज करना और कराना दोनो किसी खतरे से कम नहीं है। सरकार आए दिन बेहतर चिकित्सा का दावा कर रही है लेकिन भवन उपलब्ध कराने में नाकाम है।किसी जिम्मेदार अधिकारी को इस स्वास्थ्य केंद्र में बैठने को कह दिया जाए तो कोई उसमें बैठने को तैयार नहीं होगा। फार्मासिस्ट विजय प्रताप सिंह ने बताया की विषम परिस्थितियों मे चिकित्सकीय कार्य सम्पादित किया जा रहा है.

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश राय से जब इस सम्बन्ध मे बात की गयी तो उन्होंने बताया की इस सम्बन्ध मे जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी को कई बार लिखित मे सुचना दी गयी है…. अब व्यक्तिगत स्तर पर भवन के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जायेगा और अगले 2 दिवस मे कार्य पूर्ण भी करा लिया जायेगा.

यहाँ देखे वीडियो!

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking